अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर


पावस ऋतु
 

 

गमकत, गरजत, बरसत, सावन
पावस ऋतु, आवत अति पावन

विरहित, तुम बिन, मेह न भावे,
बूँद परत यह देह जरावे
जरत बदन बुँदियन जल भींजत
बिजुरी तड़कत, ताड़त सौतन
पावस ऋतु आवत
अति पावन

डालि, कदम पर झूला डारे
झूलत लरजत साँझ सकारे
सखियन सँग मिल रास रचाने
नाचत मन-मयूर सुन साजन
पावस ऋतु आवत
अति पावन

नदि तड़ाग उफनत भरि वारी
नभ पर छाई बदरी कारी
हरषि धरनि ओढ़ी हरियाली
इन्द्र-धनुषि उमगत मन भावन
पावस ऋतु आवत
अति पावन

- हरिवल्लभ शर्मा
२१ जुलाई २०१४

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter