अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर


वर्षा उतरे जब धरती पर
 

 
वर्षा उतरे जब धरती पर
खुशियों को भी
लग जाते पर

वर्ष बाद बेटी ज्यों आती
धरती माँ को गले लगाती
गीला हो जाता है आँचल,
सौंधी माटी घर महकाती
हुलस-हुलस कर वृक्ष झूमते
झूले पड़ते जब
शाखों पर

दादी मैया चाची ताई
मिले बहाना सीली लकड़ी
आँसू औ' बूँदें बारिश की
बहने दें निर्झर चेहरे पर
काम समेटें भीग-भीग के
वर्षा की फुहार
आँचल भर

बच्चों का संसार निराला
कागज-नौका खुशियाँ दौलत
आँगन-छत बन जाय पनाला
बूढ़ों की चाह इक मोहलत
बचपन लौटे खुशियों वाला
भीगें नाचें कूदें
छत पर

- ज्योतिर्मयी पंत
२१ जुलाई २०१४

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter