अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


वर्षा महोत्सव

वर्षा मंगल
संकलन

पावस गीत

छंद आज रस भीगे, गंध-नदी बहती है।

बनपाँखी लौट रहे बाँस-बन हरे-हरे
धुँधुआती धरता पर चंदन से मेघ झरे
बूँदनियाँ पूछ रहीं, प्यास कहाँ रहती है?

नटनी-सी नाच-नाच मगन मुई बौराई
खुले आम यौवन-घट हरियाली भर लाई
इस जवान बेटी को, माँ-धरती सहती है।

पलक-पलक इंद्र धनुष बनते हैं, मिटते हैं
अँगना के अधरों से गीत-शिशु लिपटते हैं
अँगड़ाई लेने दो, परंपरा कहती है।

नारायणलाल परमार
10 सितंबर 2005

  

बारिश

नंगी पहाड़ियाँ
तान लेती हैं
हरी चुनरिया

खेतों में लहलहाती है
बालियों की ताज़गी

घूँघट ओढ़े पोखरों से
तकती है
प्रकृति

'काकू' के खलिहान के
उस ओर बँध जाता है
इंद्रधनुष

बच्चे भीगी बालू से
बनाते हैं घरौंदे

बारिश में
एक कविता-सा
लगता है
गाँव मेरा।

जितेंद्र दवे
10 सितंबर 2005

 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।