अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति कुण्डलियाहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

       गर्मी में जलजीरा

 
तन मन में ठंडक पहुंचाए, गर्मी में जल जीरा
सूरज से भी भय ना खाये, गर्मी में जल जीरा

जीरा, नींबू, पोदीना, अदरक, इमली का पानी
मिलकर ये जलवा दिखलाए, गर्मी में जल जीरा

पाचन सुधरे, भूख खुले, राहत तन को मिल जाये
चटकारे ले जो पी जाये, गर्मी में जल जीरा

घर में ही सारी चीज़ें मिल जाती आसानी से
ना कुछ झंझट, झट बन जाये, गर्मी में जल जीरा

तपती लू के झोके से जब बदन झुलसता जाये
तब तब ही सबको याद आए, गर्मी में जल जीरा

दुनिया में महँगे महँगे है पेय इसी मतलब के
पर सबसे सस्ता मिलता है, गर्मी में जल जीरा

- शरद तैलंग
१ मई २०२६

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलन हाइकु हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter