अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति कुण्डलियाहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

        उफ्फ ये गर्मी  

 
दिन पकुसाये
रात उबलती
छत दीवारें
आग उगलती
निर्जल व्रत से
बैठी तुलसी
प्यासी चोंचें माँगे पानी
कंठ सुखाती, उफ्फ ये गर्मी

सपना है अब
छत पर सोना
महँगा जैसे
कनक सलोना
सात समुंदर
जाकर भूली
नानी हमको दे गुड़ धानी
छाती फटती, उफ्फ ये गर्मी

नदी कटोरा
लेकर बैठी
बादल से तन
गयी है हेठी
नीर क्षीर को
भूला हंसा
भूल गया मोती की वानी
देह सुखाती, उफ्फ ये गर्मी

- मधुश्री 
१ जून २०२६

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलन हाइकु हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter