अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति कुण्डलियाहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

        सूरज का मेला

 
तपती धरती तपता अंबर, बड़ा झमेला आया
आया है सूरज का मेला
देखो फिर से आया

मोती बनी
स्वेद की बूँदें, मस्तक चम चम चमके
आम की डाली झूमके बोले, मौसम रसभर महके
अमृत लगे घड़े का पानी, कुल्फी वाला आया
आया है सूरज का मेला
देखो फिर से आया

नानी दादी
का सिर साया, शीतल लगे तपिश में
ऐसा बरसा नौतपा आज, नहा रहे बारिश में
लाल लाल गुलमोहर जैसे सूरज भू पर आया
आया है सूरज का मेला
देखो फिर से आया

दुपहर में
सुस्ताएँ मिलकर, नीम तले सब सोएँ
दादी से हम किस्से सुनकर, कल्पनाओं में खोएँ
धीरे धीरे झरें पत्तियाँ, छाया ने दुलराया
आया है सूरज का मेला
देखो फिर से आया

- सुनीता मलिक सोलंकी 'मीना'
१ जून २०२६

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलन हाइकु हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter