अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति कुण्डलियाहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

 

                                .
     
होली खेल लूँ
  .
अगर दे दो मुझे थोड़ी इजाज़त तो मैं होली खेल लूँ
तुम्हें भी हो अगर रंगों की चाहत तो मैं होली खेल लूँ

हमेशा ही तुम्हें सम्मान की नज़रों से देखा है सनम
मगर अब दिल कहे कर लूँ शरारत तो मैं होली खेल लूँ

बहुत नफ़रत का बनता जा रहा माहौल दुनिया में अभी
ये इक त्योहार है जिसमें मुहब्बत तो मैं होली खेल लूँ

गिले शिकवे भी सारे दूर हो जाते हैं जब मिलते गले
जो मुझ पर भी हो थोड़ी सी इनायत तो मैं होली खेल लूँ

जवां बच्चों बड़े छोटे का मिट जाता है इस दिन भेद भी
निभानी हो अगर ऐसी रिवायत तो मैं होली खेल लूँ

गज़ब उल्ल्हास मस्ती का ‘शरद' वातावरण है हर तरफ़
जो इससे पहले आए कोई आफ़त तो मैं होली खेल लूँ
.
- शरद तैलंग 
१ मार्च २०१९

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलन हाइकु हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter