अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

नया साल आया है
 
नया साल आया है

छोटू का 'सेमेस्टर' पूरा
'फ़ी' भिजवाना होगा,
बिटिया रूठी 'लैपटॉप' पर
उसे दिलाना होगा।
'मैसेंज़र' में बच्चों ने कल
फिर याद दिलाया है

रुपिया दो लाख जमा कर दो
फिर ख़ून मँगाना है,
तीन माह से 'एडमिट' अम्मा
अब अगर बचाना है।
अपने साथ बिठाकर डॉक्टर
परसों बतलाया है

'वाइफ़' बोली बेमतलब क्या-
'टेंशन' ठीक करेगा।
चलो कहीं पर 'पिज़्ज़ा' खाएँ
ईश्वर ठीक करेगा।
तुड़वा देना 'एफ़डी' कोई
उसने समझाया है

- डॉ. शैलेष गुप्त 'वीर'    
१ जनवरी २०१८

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter