अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

आया राखी का त्योहार

रक्षाबंधन

आया राखी का त्यौहार
देखो भाई बहिन का प्यार,
कितनी पावनता लाया है.
रेशम का यह कच्चा तार

बहिना है हँसती मुस्काती
और पूजा का थाल सजाती,
भैया जीवे बरस हजार
आया राखी का त्यौहार.

भाई देता सदा ये वचन
रक्षा में सारा तन, मन धन
जीवन भी वह देगा वार
आया राखी का त्यौहार...

जाति, धर्म नहीं व्यवधान,
जैसे ये धरती आसमान,
सावन ऋतु सा बरसे प्यार
आया राखी का त्यौहार

- रेखा खन्ना
६ अगस्त २०१२

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter