अभिव्यक्ति
कृपया केवल नए पते पर पत्र व्यवहार करें

 

१.  २.  २००७


चोंच में आकाश

 


एक पाखी
चोंच में आकाश लेकर उड़ रहा है

एक राजा प्रेम का
इक रूपरानी
झूलती सावन की
पेंगों-सी कहानी
और रिमझिम
खोल सिमसिम
मन कहीं सपनों सरीखा
जुड़ रहा है

एक पाखी
पंख में उल्लास लेकर उड़ रहा है

जो व्यथा को
पार कर पाया नहीं
वह कथा में सार
भर पाया नहीं
छोड़ हलचल
बस उड़ा चल
क्यों उदासी की डगर में
मुड़ रहा है

एक पाखी
साँस में विश्वास लेकर उड़ रहा है

—पूर्णिमा वर्मन

 

इस सप्ताह

गीतों में-
पूर्णिमा वर्मन के छै नए गीत

अंजुमन में-
शंभूनाथ तिवारी की चार नई ग़ज़लें

छंदमुक्त में-
डॉ. शिवदेव मन्हास,  नचिकेता और
डॉ सरस्वती माथुर की नई रचनाएँ

हास्य व्यंग्य में-
डॉ. अशोक चक्रधर की आठ नई रचनाएँ

पाठकनामा-
अविनाश अग्रवाल का प्रवेश

पिछले सप्ताह

छंदमुक्त में-
अनिल जनविजय

क्षणिकाओं में-
सजीवन मयंक

नई हवा में-
अमित‌ कुमार सिंह

इस माह के कवि में-
प्रवीण चंद्र शर्मा

दिशांतर में-
सुभाष काक

गीतों में-
जगदीश श्रीवास्तव और
डॉ आदित्य शुक्ल

हाइकु में-
गोविंद नारायण मिश्र

दोहों में-
डॉ राम सनेही लाल शर्मा 'यायावर'

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की १–९–१६ तथा २४ तारीख को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें    लिखें

Google

 
Search WWW  Search anubhuti-hindi.org

प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -|- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन
-|- सहयोग : दीपिका जोशी