प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 
पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति तुक-कोश

३०. ९. २०१३

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । अभिव्यक्ति
कुण्डलिया । हाइकु । अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला

1
जय अम्बिके

                

जय अम्बिके जगदम्बिके
तुमको नमन शत-शत नमन

हे सर्वमंगलकारिणी
पल-पल तुम्हारा ध्यान हो
कल्याणदायक सिद्धि का
संकल्प दो
वरदान दो
निष्फल रहें बाधाओं के
छल-पेंच सब सारे जतन

जय अम्बिके जगदम्बिके
तुमको नमन शत-शत नमन

रचते रहें षडयंत्र जो
कपटी-कुटिल खल हैं जहाँ-
यश पाएँ सब सत्कर्म-
होवें दर्प
उनके चूर माँ
आशीष दो हमको सदा
भाए तुम्हारा ही भजन

जय अम्बिके जगदम्बिके
तुमको नमन शत-शत नमन

पावन रहें मन-वचन से
शुचिता भरा व्यवहार हो
नव-कंज सा नव कुंद-सा
खिलता हुआ
संसार हो
कात्यायनी रुद्रायणी
पूरन करो मन की लगन !

जय अम्बिके जगदम्बिके
तुमको नमन शत-शत नमन

-अश्विनी कुमार विष्णु

इस सप्ताह
मातृ नवमी के अवसर पर माँ को समर्पित

गीतों में-

bullet

अश्विनी कुमार विष्णु

bullet

कृष्ण कुमार तिवारी किशन

bullet

शशिकांत गीते

bullet

शशि पाधा

bullet

शशि पुरवार

bullet

सुरेन्द्रपाल वैद्य

bullet

अंजुमन में-

bullet

कल्पना रामानी

bullet

राजेन्द्र पासवान घायल

bullet

राजेश कुमारी

bullet

दोहों में-

bullet

मंजु गुप्ता

bullet

सुबोध श्रीवास्तव

bullet

कुंडलिया में-

bullet

ज्योतिर्मयी पंत

bullet

रामशंकर वर्मा

bullet

छंदों में-

bullet

ऋताशेखर मधु

bullet

चिदानंद शुक्ल संदोह

bullet

राजेन्द्र स्वर्णकार

bullet

सीमा अग्रवाल

bullet

छंदमुक्त में-

bullet

अमरपाल सिंह

bullet

बृजेश नीरज

bullet

मंजु महिमा भटनागर

bullet

मीता दास

bullet

मोहन नागर

bullet

रजनी मोरवाल

bullet

शार्दूला नौगजा

bullet

साहित्य संगम में बांग्ला से अनूदित-

bullet

तापस राय

bullet

रवीन्द्र गुहा

bullet

शिबब्रत देवानजी

bullet

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । हाइकु
अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें  लिखें

Google
Loading

प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग :
कल्पना रामानी
   

 

१ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०