प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 
पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति तुक-कोश

२८. १०. २०१३

अंजुमन उपहार काव्य संगम गीत गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे पुराने अंक संकलन अभिव्यक्ति
कुण्डलिया हाइकु अभिव्यक्ति हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर नवगीत की पाठशाला

अनगिन दीप धरे

          

 

नेह-प्रेम, विश्वास-आस के
नव उजियार भरे
अलग-अलग भावों के मैंने
अनगिन दीप धरे

दीप एक
निष्ठाओं का बाला तुलसी के आगे
जोड़ रहा है दिया द्वार का मन के टूटे धागे
जले आस्थाओं के दीपक
घर, आँगन, कमरे

अलग-अलग भावों के मैंने
अनगिन दीप धरे

रख आई
मैं दीप प्रेम का विश्वासों के तट पर
और नेह का दीप जलाया हर सूनी चौखट पर
लौटे गीत कई सुधियों में
फिर भूले-बिसरे

अलग-अलग भावों के मैंने
अनगिन दीप धरे

सपनों के
रंगों सी झिलमिल ये बल्बों की लड़ियाँ
नहा रही हैं आज रोशनी से घर, आँगन, गलियाँ
फुलझरियों सी हँसती खुशियाँ
झर -झर ज्योति झरे।

अलग-अलग भावों के मैंने
अनगिन दीप धरे

- मधु शुक्ला

इस सप्ताह

गीतों में-

bullet

मधु शुक्ला

bullet

ओमप्रकाश तिवारी

bullet

कृष्णकुमार तिवारी किशन

bullet

कृष्णनंदन मौर्य

bullet

नवीन चतुर्वेदी

bullet

परमेश्वर फुँकवाल

bullet

पद्मा शर्मा

bullet

रविशंकर मिश्र रवि

bullet

लक्ष्मीनारायण गुप्ता

bullet

शंभुशरण मंडल

bullet

शशिकांत गीते

bullet

शशि पुरवार

bullet

सौरभ पांडेय

bullet

अंजुमन में-

bullet

अमित दुबे

bullet

अश्विनी कुमार विष्णु

bullet

उमेश मौर्य

bullet

कल्पना रामानी

bullet

संजू शब्दिता

bullet

सुरेन्द्रपाल वैद्य

bullet

दोहों में-

bullet

ऋषभदेव शर्मा

bullet

ओमप्रकाश नौटियाल

bullet

रमेश शर्मा

bullet

सत्यनारायण सिंह

bullet

सरस्वती माथुर

bullet

छंदमुक्त में-

bullet

अनिता कपूर

bullet

उर्मिला शुक्ल

bullet

विपिन चौधरी

bullet

कुंडलिया में-

bullet

ज्योत्सना शर्मा

bullet

रघुविन्द्र यादव

bullet

त्रिलोक सिंह ठकुरेला

bullet

सवैया में-

bullet

आचार्य संजीव सलिल (वीर छंद)

bullet

चिदानंद शुक्ल

bullet

अंजुमनउपहार काव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंकसंकलनहाइकु
अभिव्यक्तिहास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतरनवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें  लिखें

Google
Loading

प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग :
कल्पना रामानी
   

 

१ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०