प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति तुक-कोश

७. ४. २०१४

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । अभिव्यक्ति
कुण्डलिया । हाइकु । अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला

खिड़की से झाँके

 १११११

 

 

 

 

 

 

 

बार-बार खिड़की से झाँके
मौसम हुआ दीवाना सा
कुछ पगला सा, मनमाना सा

नयनों से दे दस्तक-आहट
चितवन में कुछ बोल रहा
कनखी से संकेत करे कुछ
साँकल मन की खोल रहा
साँसों से जब लिखे इबारत
लगता कुछ पहचाना सा

धूप किरन आ धरे हथेली
अंग छुए, मनुहार करे
इक पल छिटके रंग वसंती
दूजे नेह बौछार झरे
दूत बना इक पवन झकोरा
छेड़े राग सुहाना सा

क्यों न आया पोष-माघ में
कौन देस जा डाला डेरा
पश्चिम नगरी जादूगरनी
किस माया ने बाँधा घेरा
बदली बदली सूरत तेरी
रूप रंग बेगाना सा

लोग कहें तुझको बंजारा
गाँव यहाँ, औ ठाँव वहाँ
बाँध न पाए बंधन बाधा
ढ़ाई आखर रीत कहाँ
तू क्या जाने बिन तेरे यह
अँगना हुआ वीराना सा

-शशि पाधा

इस सप्ताह

गीतों में-

bullet

शशि पाधा

अंजुमन में-

bullet

सुरेन्द्रपाल वैद्य

छंदमुक्त में-

bullet

भास्कर चौधरी

कुंडलिया में-

bullet

ओमप्रकाश तिवारी

पुनर्पाठ में-

bullet

अंशुमान शुक्ला

पिछले सप्ताह
३१ मार्च २०१३ के अंक में

गीतों में-

bullet

कृष्णनंदन मौर्य

अंजुमन में-

bullet

बसंत ठाकुर

छंदमुक्त में-

bullet

विभारानी

क्षणिकाओं में-

bullet

रामशिरोमणि पाठक

पुनर्पाठ में-

bullet

अमित माथुर

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । हाइकु
अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें  लिखें

Google
Loading

प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग :
कल्पना रामानी
   
 

१ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०

website metrics