पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति तुक-कोश

१५. ११. २०१६

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । अभिव्यक्ति
कुण्डलिया । हाइकु । अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला । रचनाकारों से

मन अँगना में चन्दन सुरभित

 

 

मन अँगना में चन्दन सुरभित
केसर अंग झरे
जूही चम्पा सखी सहेली
कुंकुम माँग भरे

सज धज निकली सोन गुजरिया
रूप गंध बिखरे
 
ताल तलैया पनघट पोखर
गुपचुप बात हुई
गीतों की लड़ियों को बुनते
आधी रात हुई
 
अधरों पे थे लाज के पहरे
चितवन बात करे 
सज धज निकली सोन गुजरिया
रूप गंध बिखरे

सतरंग चुनरी उड़-उड़ जाए
मनवा बाँध न पाए
अम्बर छूती आशाओं के
सपने नैन समाए
 
भरी गगरिया छल-छल छलके
रुनझुन पाँव धरे
सज धज निकली सोन गुजरिया
रूप रंग निखरे

- शशि पाधा

इस पखवारे

गीतों में-

bullet

शशि पाधा

अंजुमन में-

bullet

कृष्ण कुमार तिवारी

छंदमुक्त में-

bullet

सरस्वती माथुर

दोहों में-

bullet

राजेन्द्र वर्मा

पुनर्पाठ में-

bullet

आनंद शर्मा

पिछले पखवारे
१ नवंबर २०१६ को प्रकाशित
अंक में

गीतों में-
कल्पना मनोरमा 'कल्प'

अंजुमन में-
राम शिरोमणि पाठक

छंदमुक्त में-
हरीश सम्यक

दोहों में-
मंजूषा मन

पुनर्पाठ में-
आनंदकुमार गौरव

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । हाइकु
अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

Google
Loading
प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग :
कल्पना रामानी