अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में क़ैश जौनपुरी की रचनाएँ-

अंजुमन में-
उजड़े हुए चमन
वो जाने कहाँ हैं
हम तुम्हारे अब भी हैं
हम तेरे हो गए

हम दिल से हैं हारे

कविताओं में-
दुनिया बहुत आगे जा चुकी है
वो बुड्ढा

 

वो बुड्ढा

वो बुड्ढा
वहीं पड़ा रहता था, अकेले
उसकी चारपाई भी
उसी के जैसी थी
टेढ़ी, अकड़ी हुई
को पूछने वाला नहीं
उसने कितनों को पूछा होगा
लंबी उम्र गुज़ारी है उसने
आज उसका वक़्त ख़राब है
शायद, उसके कर्मों का फल हो
लेकिन, दुनिया उसे भूल गई है
यही शिकायत है मुझे
सुबह-शाम कुछ खिला देते हैं
बस ज़िम्मेदारी ख़त्म
मुझे अजीब नज़रों से देखता है
शायद, उसकी कुछ मदद करूँ
मगर, मैं क्यों करूँ ऐसा
सबको अच्छा नहीं लगेगा
ज्य़ादा कुछ कर भी नहीं सकता
सिवाय, सहानुभूति के
शायद, वो यही चाहता हो
पर, वो भी तो आदमी ही है
उम्मीद लगा बैठेगा, तब क्या होगा
तब अफसोस, मुझे होगा
मैं इसके लिए, कुछ कर नहीं पाया
इससे तो अच्छा था
उसके पास, गया ही न होता
जाऊँगा भी नहीं
सुबह-शाम अपने रास्ते से
जाऊँगा. . .
देखूँगा. . .
जाऊँगा. . .

9 दिसंबर 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।