अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

अनुभूति में कात्यायनी की रचनाएँ—

नई रचनाओं में-
इस स्त्री से डरो
कविता की जगह
भाषा में छिप जाना स्त्री का
माँ के लिये एक कविता
सात भाइयों के बीच चम्पा

छंदमुक्त में-
चाहत
प्यार पाँच कविताएँ

 

कविता की जगह

एक झील है मेरे मन में
हिलते भूरे मटमैले पानी वाली ।
वहाँ कोने पर
कुछ घास और लताएँ हैं
तल के कीचड़ से उठकर
पानी की सतह पर पसरी हुईं ।
वहीं कुछ जल-भौरे
लगातार चक्कर काटते रहते हैं
उद्विग्न,
कहीं नहीं रुकते हैं ।
वहीं, बस थोड़ी-सी
जगह है कविताओं की ।
शेष विस्तार पर तो
बहुत कुछ सरगर्मियाँ हैं
बाहर की दुनिया की
दूसरी सरगर्मियों जैसी ।

५ अगस्त २०१३

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter