अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में गुलशन गंगाधरसिंह सुखलाल की रचनाएँ-

पासवर्ड
बिकना इनवेंस्टमेंट था
समय का दाम

 

समय का दाम

पच्चीस रुपए घड़ी!
घड़ी पच्चीस रुपए!
राजधानी की गलियों में
मैंने समय को सस्ते दामों में बिकते देखा है

तुम वहाँ नहीं जाते
तुम्हारी एयर कंडीशन गाड़ी के शीशे
वहाँ नहीं खुलते
वह तुम्हारी घड़ी नहीं है
वह तुम्हारा समय नहीं है

समय वो मेरा हैं
सस्ता और टिकाऊ
इसीलिए तुम हर पाँच साल
कुछ वादों का चिल्लर देकर
मेरे पाँच साल खरीद जाते हो
सस्ते में...

24 दिसंबर 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।