अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में स्वाती भालोटिया की रचनाएँ

हाइकु में-
दस हाइकु

कविताओं में-
चार छोटी कविताएँ- मन मृत्तिका, मन नमन, प्रेम तुम्हारा, जो तुम आ जाते एक बार

 

 

दस हाइकु

ठंडी पोरों को
गुनगुनाती धूप
हौले से तापे

लजीली रात
सुबह का घूँघट
ज़रा सा खोलो

नील पुलिन
छिपा है नीलम
नभ सा नीला

गिरि की गोद
नव शहर शिशु
खेले खिलौने

अपार सिंधु
अनिमेष निहारे
नवेली निशा

प्रमदा सिंधु
रेत चमचमाती
वीचि दुकूल

पिंगल पत्ते
पतझर बाँधती
आवारा मन

शैल शृंखला
सूर्य-शिशु छिपाये
निज आँचल

हरित वादी
केसरी अरुणाई
श्वेत है मन

सागर सुने
लहरों का संगीत
चाँद सुनाए

२८ जनवरी २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।