अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

अनुभूति में कुमार दिनेश प्रियमन की रचनाएँ-

गीतों में-
जब तक अपने स्वप्न रहेंगे
नई सुबह के उगते सूरज
नदी की मछलियाँ हैं
हम मानव बम बन बैठे

 

नदी की मछलियाँ हैं

हम नदी
की मछलियाँ हैं, जल-तरंगों में पली हैं
मगरमच्छों से बचीं, तो मछेरों में
जा फँसी हैं।

गुम लिफाफों
पर लिखे हुए पते
कबूतर हम, पर- हमारे पर कटे
समूचा आकाश उड़ने की तमन्नाएँ
मिली हैं।

यह शहर है
या, कि कोई लाशघर
लाशघर कोई कि-अपना ही शहर
रात-दुर्घटना जहाँ है और दिन में
खलबली है।

मोम कितना
गल चुका है- जिंदगी का
आ सका क्या, कहीं? जीने का सलीका
रोशनी कितनी, कहाँ बाती
बची है।

५ अगस्त २०१३

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter