अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


मेरा भारत
 विश्वजाल पर देश-भक्ति की कविताओं का संकलन

देश का प्रहरी

सिपाही खड़ा वह अडिग हिम शिखर पर
उसे आज आशिष भरी भावना दो।
नदी से छलकती हँसी उनको भेजो
लहरती फसल की उसे अर्चना दो।।

महकती कली की मधुर आस उसके
चरण में उँडेलो फटेगी उदासी।
नए अंकुरों की उसे दो उमंगे
विजय गीत की मुस्कराहट ज़रा-सी।।

तड़ित मेघ झुक कर उसे दे सहारा
कि जिसने है मस्तक धरा का उभारा।
निशा प्रात सूरज हवा चाँद तारा
उसे दे सहारा निरंतर सहारा।।

ग़लत मत समझना कि वह है अकेला
करोड़ों हैं हम सब उसी एक पीछे
उसी एक में हम अनेकों समाये
हमीं ने उसी के प्रबल प्राण सींचे।।

जब बर्फ़ पड़ती हवाएँ हैं चलती
जहाँ नित्य तूफ़ान देते चुनौती
जहाँ गोलियों की ही बौछार होती
जहाँ ज़िंदगी कष्ट सहकर न रोती।।

वहाँ आज हिम्मत लगाती है पहरा
वहाँ आज इज़्ज़त विजय गीत गाए
कहो मत वहाँ पर विवश आज कोई
जहाँ आज प्रहरी सदा मुस्कराएँ।।

- मेघराज मुकुल

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।