उत्सव नव वर्ष का
पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति तुक-कोश

१५. १२. २०१५

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । अभिव्यक्ति
कुण्डलिया । हाइकु । अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला । रचनाकारों से

नये साल का जश्न मनाओ

 

111

नये साल का जश्न मनाओ
बीत गया उसको बिसराओ

महँगाई तो और बढ़ेगी
मूढ़ उमरिया और चढ़ेगी
धरे हाथ पर हाथ बैठना
अकर्मण्यता और बढ़ेगी।
सोच-सोच ना समय गँवाओ
नये साल का जश्न मनाओ।

अटकलबाजी से क्या मिलना
दाँव खेलने से क्या मिलना
साहस कर के भरो उड़ानें
मान-मनौती से क्याा मिलना
व्यर्थ भाग्य को मत अजमाओ
नये साल का जश्न मनाओ।

समय नहीं रुकता यह सच है
सत्य नहीं मिटता यह सच है
नहीं टलेगी मृत्यु सनातन
सूर्य नहीं थकता यह सच है
कर्म-पथिक बन सत्य सजाओ
नये साल का जश्न मनाओ।

जो समक्ष है उसे सँभालो
सहज मिले बस उसे बसा लो
अवचेतन मन से क्यों विचलित
जीवन है अनमोल बचालो
कुछ संकल्प अभी कर जाओ
नये साल का जश्न मनाओ।

- आकुल
उत्सव नव वर्ष का

१५ दिसंबर से १४ जनवरी तक
नव वर्ष का उत्सव मनाएँगे
हर रोज नव वर्ष की
एक नयी रचना के साथ
यहाँ आएँगे।

पाठकों का स्वागत है रोज यहाँ आएँ
रचना को पढ़ें और अपनी प्रतिक्रिया को नीचे दिये बक्से में दर्ज कर जाएँ

नवल हर्ष नवल वर्ष कविता में गाना है
सूचित हो कवियों को
उत्सव में आना है
देर नहीं करना है
अपनी रचनाओं को ऊपर दिये पते पर
ईमेल कर देना है
या फिर करवाना है

- टीम अनुभूति

पिछले पखवारे
१ दिसंबर २०१५ को प्रकाशित

गीतों में-

bullet

जयराम जय

अंजुमन में-

bullet

मुकुंद कौशल

छंदमुक्त में-

bullet

पंखुरी सिन्हा

कुंडलिया में-

bullet

शालिनी रस्तोगी

पुनर्पाठ में-

bullet

दिव्यनिधि शर्मा

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । हाइकु
अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

Google
Loading
प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग :
कल्पना रामानी