अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


शुभ दीपावली

अनुभूति पर दीपावली कविताओं की तीसरा संग्रह
पहला संग्रह
ज्योति पर्व
दूसरा संग्रह दिए जलाओ

दिवाली

दिवाली भगवान राम के वनवास से
लौटने की खुशी में मनाई जाती है

किंतु दिवाली के दिन राम की
कोई बात की नहीं जाती है
गणेश लक्ष्मी को पूछा जाता है
बही खातों की पूजा की जाती है

दियों से, राम की आरती नहीं
घर और दूकान चमकाए जाते हैं
पूरी और पकवान राम के लिए नहीं
केवल अपनों के लिए ही बनाते हैं

खील बतासे खाँड़ के खिलौने
हटरी और सठरी सजाए जाते हैं
चारों तरफ़ खुशियाँ मनाई जाती हैं
राम के कोई गीत गाए नहीं जाते हैं

दिवाली के दिन मंदिर नहीं जाते
ताशों की महफ़िल जमाई जाती है
अब बताइए कैसे कहें कि दिवाली
राम के आगमन के लिए आती है

हरि बिंदल
9 नवंबर 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।