अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


शुभ दीपावली

अनुभूति पर दीपावली कविताओं की तीसरा संग्रह
पहला संग्रह
ज्योति पर्व
दूसरा संग्रह दिए जलाओ

वहीं पे दीप जलेगा

जहाँ अँधेरा मिलेगा यकीन है मुझको
वही पे दीप जलेगा यकीन है मुझको

गम़ों के दौर में गम़ को बता दिया मैंने
सुकूने दिल भी मिलेगा यकीन है मुझको

अमन के बाग में कांटे बिछा रहा कोई
उन्हीं में फूल खिलेगा यकीन है मुझको

उदास रात को दीपक जला के रखता हूँ
जो खो गया है मिलेगा यकीन है मुझको

दीया जलाने की बारी अभी जो आई है
गली-गली में जलेगा यकीन है मुझको

वफ़ा की राह पे 'घायल' कोई चले ना चले
वफ़ा का फूल खिलेगा यकीन है मुझको

-राजेंद्र पासवान 'घायल'
16 अक्तूबर 2006

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।