अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


शुभ दीपावली

अनुभूति पर दीपावली कविताओं की तीसरा संग्रह
पहला संग्रह
ज्योति पर्व
दूसरा संग्रह दिए जलाओ

आओ बच्चों मनाएँ दिवाली

आओ बच्चों मनाएँ दिवाली,
जिसमें उत्साह एवं उमंग है छाई,
लो दीपों की पंक्तियाँ लग गई,
आशा की नई किरण मन में जग गई।
आओ बच्चों मनाएँ दिवाली।
दीवाली का अवसर होता है प्यारा,
वर्ष भर से रहता जिसका तुमको इंतजार,
नए कपड़े पहनकर नाच उठते हो तुम,
कई मिठाइयों को खाकर झूम उठते हो तुम।
आओ बच्चों मनाएँ दिवाली।
पटाखे होते रंग-बिरंगे, प्यारे-प्यारे,
होते एक से बढ़कर एक और न्यारे-न्यारे,
इन्हें चलाते समय खास सावधानी बरतनी है,
मौज-मस्ती में कतई न तुम्हें लापरवाही करनी है।
आओ बच्चों मनाएँ दिवाली।
पर सुनो बच्चों एक खास बात,
शायद तुम्हें होगा यह ज्ञात,
प्रदूषण से है यह माहौल बेहाल,
चलो इस पर भी रखें हम थोड़ा ख्याल।
आओ बच्चों मनाएँ दिवाली।

राजश्री
9 नवंबर 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।