अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


शुभ दीपावली

अनुभूति पर दीपावली कविताओं की तीसरा संग्रह
पहला संग्रह
ज्योति पर्व
दूसरा संग्रह दिए जलाओ

दिया जलता रहे

यह ज़िन्दगी का कारवाँ, इस तरह चलता रहे
हर देहरी पर अँधेरों में दिया जलता रहे

आदमी है आदमी तब ,जब अँधेरों से लड़े
रोशनी बनकर सदा ,सुनसान पथ पर भी बढ़े

भोर मन की हारती कब, घोर काली रात से
न आस्था के दीप डरते, आँधियों के घात से

मंज़िलें उसको मिलेंगी जो निराशा से लड़े
चाँद- सूरज की तरह, उगता रहे ढलता रहे

जब हम आगे बढ़ेंगे,  आस की बाती जलाकर
तारों भरा आसमाँ, उतर आएगा धरा पर

आँख में आँसू नहीं होंगे किसी भी द्वार के
और आँगन में खिलेंगे, सुमन ममता प्यार के

वैर के विद्वेष के कभी शूल पथ में न उगें
धरा से आकाश तक बस प्यार ही पलता रहे

रामेश्वर दयाल कांबोज हिमांशु
9 नवंबर 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।