अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

अनुभूति में पंखुरी सिन्हा की रचनाएँ—

छंदमुक्त में—
अनहद
आगंतुक
आरोपित आवाजों की कहानी
एफ आई आर दायर करो
हमारी तकलीफों की रिपोर्ट

एफ आई आर दायर करो

जो मारा गया चौक में कल
वो आदमी हमारा कौन था
ठीक है कि जुलूस में शामिल हुए हम
धरना दिया हमने
जेल भी गए कुछ लोग
घंटे भर के लिए
या शायद दिन भर के लिए
पर कौन था वह आदमी
क्या कहा गया उसके माध्यम से
किस से, किस किस से
क्या कहती थी हत्या उसकी
और वह लड़की
जिसकी रेती गयी गर्दन
सड़क पर
और हम फिर शामिल हुए जुलूस में
कि हमारा ज़मीर जिंदा था
और माँगी हमने कड़ी से कड़ी सुरक्षा
सबके लिए
क्या सबके लिए
और कड़ी से कड़ी सजा गुनहगारों के लिए
हमारा ज़मीर जिंदा था
पर आखिर वो लड़की हमारी कौन थी
ये हत्या और सुरक्षा के संवाद की पूरी बात क्या है?
हम रेतेंगे गला तुम्हारा, तुम माँगो सुरक्षा
और उससे पहले का चरण
की सभा में झगड़ा करेंगे हम
अपमान तुम्हारा
तुम सवाल करो
या फिर दायर करो।

६ जुलाई २०१५

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter