प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति तुक-कोश

१४. ७. २०१४

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । अभिव्यक्ति
कुण्डलिया । हाइकु । अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला

एक समय था

 १११११

 

 

 

 

 

 

 

एक समय था
सच्चाई तुम अंतस में बसती थीं।

मन-मंदिर खंडहर अब
सूना लगता है,
ज़र्रा-ज़र्रा ईंटा-पत्थर
रूना लगता है।

एक समय था
मन में मेरे तुम देवी-सी सजती थीं।

बदल गई हो तुम कितना
कहाँ जानती हो,
मेरे दिल को घर अपना
अब कहाँ मानती हो?

एक समय था
नस-नस में तुम गंगा-सी बहती थीं।

छद्म भेष में चोर-लुटेरे
अब खुले घूमते हैं,
गीता छूकर लोग सफ़ेद
झूठ बोलते हैं।

एक समय था
जब निर्भय तुम झूठ न सहती थीं। 

- अजय तिवारी

इस सप्ताह

गीतों में-

bullet

अजय तिवारी

अंजुमन में-

bullet

किशन साध

छंदमुक्त में-

bullet

अनुपमा त्रिपाठी

क्षणिकाओं में-

bullet

सुधा गुप्ता

पुनर्पाठ में-

bullet

पीयूष दीप राजन

पिछले सप्ताह
७ जुलाई २०१४ के अंक में
1

गीतों में-
जगदीश पंकज

अंजुमन में-
मधुप मोहता

छंदमुक्त में-
शिज्जू शकूर

कुंडलिया में-
कैलाश झा किंकर

पुनर्पाठ में-
पवन कुमार शाक्य

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । हाइकु
अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें  लिखें

Google
Loading

प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग :
कल्पना रामानी
   
 

१ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०

website metrics