अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में देवमणि पांडेय
की रचनाएँ -

नई रचनाएँ-
पाँच मुक्तक

अंजुमन में-
इंद्रधनुष में
इस जहाँ मे
कौन सुने अब
खूब लुभाती मुंबई
चाहत के हर मुकाम पर
छम छम करती
जग में
दिल के ज़ख़्मों को
दिलवालों की बस्ती
नहीं चलता
ना हँसते हैं ना रोते है
हाल अपना


 

  हाल अपना

हाल अपना किसी से मत कहिए
इससे अच्छा है आप चुप रहिए

देख कर लोग फेर लें नज़रें
सबकी नज़रों में ऐसे मत गिरिए

जो भी दिल आपका इजाज़त दे
काम हर वक्त बस वही करिए

सुख की कीमत तभी तो समझेंगे
ये ज़रूरी है कुछ तो दुख सहिए

आज सच को सराहेगी दुनिया
ऐसे धोखे में आप मत रहिए

मिल ही जाएगी एक दिन मंज़िल
शर्त इतनी है राह खुद चुनिए

ज़िन्दग़ी का यही तक़ाज़ा है
वक़्त मुश्किल हो, फिर भी चुप रहिए

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics