अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

अनुभूति में संजय अलंग की रचनाएँ-

छंदमुक्त में-
ईश्वर का दुख
गुलेल
झुमका बाँध
प्यास
सलवा जुडूम के दरवाजे से

 

प्यास
(तन्जानिया-अफ्रीका के एक गाँव में गरीबी उन्मूलन कार्यक्रम देख कर)

तुम को देखकर
आती है, दौड़
प्यासी, वह बच्ची
बुझाने को प्यास
पानी माँगती प्यासी बच्ची
उन छोटे हाथों से
पहुँच जो नहीं है उसकी मुंडेर तक
न ही ताकत इतनी
कि खींच सके वो पानी, कुँए से

तुम सक्षम हो
देने को, पानी उसे
पर झिड़क देते हो तुम उसको
पसन्द नहीं तुम्हें
ताकत का अपनी यों जाया होना
खोयी-खोयी नजरें
बच्ची की उठी हैं
देखती हैं तुमको, तुम्हारे दर्प को
प्यास बुझी तो तुम्हारी पर
पीछे वो छोटी, अनबूझ, अनथक प्यास

११ मार्च २०१३

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter