अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

 अनुभूति में डॉ. सुषम बेदी की रचनाएँ-

नई रचनाएँ-
कलियुग की दोस्तियाँ
 

कविताओं में -  
अतीत का अंधेरा
ऋषिकेश
औरत
घर और बग़ीचा
पीढ़िया
माँ की गंध
सूत्र
हिमपात
हुजूम

संकलन में-
गुच्छे भर अमलतास-
हवाई

  कलियुग की दोस्तियाँ

जानती हूँ वह मेरा दुश्मन है
फिर भी बुलाती हूँ उसे घर
सामने बिठा खिलाती हूँ
दुर्लभ पकवान।
वह भी खाते-खाते सुना डालता है कितनी ही
कहानियाँ।
कुछ अपनी, कुछ जग की।
दिखाता है की बस वही एक दोस्त है मेरा
और मैं भी तो यही दिखाती हूँ।
जबकि जानती हूँ कि कल मेरी पीठ में खुभी छुरी
उसी के हाथौं से गुज़री होगी।
वह फिर भी मुस्कुराएगा और मेरी ओर एक आमंत्रण
पत्र सरकाएगा।
मैं दर्द सहलाते हुए पहुँच जाऊँगी
उसके यहाँ...
यह जानकर भी कि वह मेरा दुश्मन है
या इसलिए
कि वह मेरा दुश्मन है।
और लौटते हुए उसे न्यौता भी देती आऊँगी
दुश्मनी को दोस्ती के नाम की मान्यता देकर!

५ मई २००८

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।

website metrics