अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में गिरिराज जोशी ''कविराज'' की रचनाएँ-

अस्तित्व
छुआछूत
दो लघु कविताएँ
मैं इंतजार करूँगा

 

दो लघु कविताएँ -

हिंदुस्तानी नेता

पहले धर्म
अब वर्ण
और कल जातिगत बँटवारा करेगा
फिर
उपजाति, गौत्रों की
धज्जियाँ उड़ाकर
एक हाथ से दूजे को कटवाएगा
लगता है
एक दिन
वोट के चक्कर में
हिंदुस्तानी नेता
हर एक वोटर को
सौ टुकड़ों में बँटवाएगा
और
एक की जगह
सौ वोट डलवाएगा. . .

ज़मीं का टुकड़ा

कट गए कितने हज़ार
धमाकों से उजड़ा
घर संसार
बरसों से चला आ रहा है
खेल खूनी
जाने कितनी हो चुकी हैं
विधवाएँ और
गोदें सूनी
मगर
जस का तस पड़ा है
वहीं का वहीं
वो ज़मीं का टुकड़ा

9 मार्च 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।