अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

अनुभूति में डॉ. सुधा गुप्ता की रचनाएँ-

नई रचनाओं में-
नौ ताँका कविताएँ

नए हाइकु
हेमंत ऋतु हाइकु में

हाइकु में-
हाइकु

संकलन में-
होली है- फूलों की पाग (हाइकु)

 

  हेमन्त- हाइकु में

१
राजा तुषार
उजाड़े घर-बार
पेड़-पौधों के


२
बर्फ़ का ताज
पहने ,निंदियारी
वनस्पतियाँ


३
बर्फ़ -तकिया
कोहरे की चादर
सोई है घाटी


४
‘सोती सुन्दरी’
हिम-चादर ताने
अलकनन्दा


५
श्वेत कफ़न
ओढ़ाके धरती को
हँसे हेमन्त


६
धुँआ छोड़ता
सुरमई सूट धारे
हेमन्त आया


७
बड़े शैतान
हेमन्त के दो बच्चे -
कोहरा, धुंध

८
खूब सताता
धरती को तुषार
खुद भी रोता


९
माघ बेचारा
कोहरे की गठरी
उठाए फिरे


१०
गठरी फटी
बिखरे हैं बताशे
आसमान से

१७ जनवरी २०११

 

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter