प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 
पत्र व्यवहार का पता

२१. ४. २००८ 

अंजुमन । उपहार । कवि । काव्य चर्चा । काव्य संगम । किशोर कोना । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । रचनाएँ भेजें
अभिव्यक्ति। नई हवा । पाठकनामा। पुराने अंक । संकलन। हाइकु । हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ । दिशांतर। समस्यापूर्ति

अख़बार के शीर्षक

मुझे नहीं चाहिए-
एक कमरे की ज़िंदगी,
सुबह-शाम का पानी,
साढ़े आठ बजे का अलार्म,
मशीन का दूध,
पलंग के नीचे रसोई,
पड़ोस का सन्नाटा,
ऊपरी मंज़िल का शोर,
गली की किच-किच।
वाकई, नहीं चाहिए मुझे-
जोश भरे पल भर के रिश्ते,
मतलब की दोस्ती,
जल्दी की दुआ-सलाम,
ऑफ़िस की जल्दी,
बसों की भीड़,
स्टैंड की उदासी,
रेंगती कारों का रेला,
मुर्दा दिलों का मेला,
और...
धुएँ से लिपटी शाम की बेला।
नहीं सहन होता मुझसे-
देर का सोना,
नींद में रोना,
उम्मीदों का मरना,
खुद से डरना,
क्यों...
अखबार के शीर्षक,
टीवी का सुर्खियाँ,
नहीं चाहिए...नहीं चाहिए...नहीं चाहिए
मुझे यह शहर,
पर, मेरा गाँव...?

-- तसलीम अहमद

 

इस सप्ताह

पाँच नए कवि अनुभूति में पहली बार-
सच को पहचानते हुए-

संवेदनाओं में गुम-

सहज व्यंग्य से-

विद्रोह के स्वर में-

परंपरा के गलियारों में-

पिछले सप्ताह
१४ अप्रैल २००८ के अंक में

गौरवग्रंथ में-

अंजुमन में-

छंदमुक्त में-

हँसिकाओं में-

गीतों में-

 

अन्य पुराने अंक

अंजुमन । उपहार ।कवि ।काव्य चर्चा । काव्य संगम । किशोर कोना । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । रचनाएँ भेजें
नई हवा । पाठकनामा । पुराने अंक । संकलन । हाइकु । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें लिखें

 

Google


Search WWW  Search anubhuti-hindi.org
प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -|- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन
-|- सहयोग : दीपिका जोशी
 
१००० से अधिक कवियों की १०,००० से अधिक कविताओं का संकलन
 
१४ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०