प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 
पत्र व्यवहार का पता

९. २. २००९

अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्रामगौरवग्रंथ दोहे पुराने अंकसंकलनहाइकु
अभिव्यक्ति हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

आए हैं पाहुन वसंत के
1

 

आए हैं, पाहुन वसंत के
बगिया महकी है
बौराए हैं आम कुंज में कोयल कुहकी है।

बातों ही बातों में तुमने-
पृष्ठ पलट डाले
खुले चित्र-वातायन कितने
विविध रंग वाले
जिनमें हमने कभी लिखी थीं-
शहदीली रातें
कचनारों से पंख खोलकर
उड़ने की बातें

यादों के अंगार डाल टेसू भी दहकी है।

फूले सुर्ख सेमली दिन थे
महुआ भुनसारे
ऋतुपर्णा के अंग-अंग,
छवि-निखरे अनियारे
सरसों लाती मदनोत्सव के
जब पीले चावल
हो उठती वाचाल चूड़ियाँ
उद्दीपित पायल
कागा आया,

फिर मुँडेर पर चिड़िया चहकी है।

अंग-अंग निचुड़े रंगों से,
रस-धारों के दिन
उलझन-रीझ-खीझ-तकरारें
मनुहारों के दिन
अब कगार के वृक्ष
और ये-
लहरें मदमाती
टाँग खींचने दौड़ पड़ी है
नदिया उफनाती

दिन, हिरना हो गए निठुर पुरवैया बहकी है।

--यतीन्द्र राही

इस सप्ताह वसंत विशेषांक में

गीतों में-

bullet

यतीन्द्र राही

bullet

कुसुम सिन्हा

bullet

कमल किशोर भावुक

bullet

डॉ. महेन्द्र भटनागर

bullet

डॉ. रमा द्विवेदी

bullet

डॉ. सरस्वती माथुर

bullet

नित्यगोपाल कटारे

bullet

मानोशी चैटर्जी

bullet

ममता किरण

bullet

राजेंद्र शुक्ल राज

bullet

श्यामल सुमन

bullet

शशि पाधा

छंद-मुक्त में-

bullet

जीतेन्द्र चौहान

bullet

तेजराम शर्मा

bullet

निर्मल गुप्ता

bullet

मधुलता अरोड़ा

bullet

रजनी भार्गव

bullet

राकेश खंडेलवाल

bullet

लेफ्टिनेंट कर्नल गोपाल वर्मा

bullet

विनय जोशी

bullet

शार्दूला

bullet

डॉ. सरस्वती माथुर

छंदों में-

bullet

ओमप्रकाश तिवारी

bullet

कमल किशोर भावुक

दोहों में-

bullet

यतीन्द्र राही

bullet

रामनारायण त्रिपाठी पर्यटक

मुक्तक में-

bullet

कमल किशोर भावुक

ग़ज़लों में-

bullet

कुसुम सिन्हा

bullet

महेश चन्द्र गुप्त ख़लिश

संकलन में-

bullet

वसंती हवा


अन्य पुराने अंक

अंजुमनउपहारकाव्य संगमगीतगौरव ग्रामगौरवग्रंथ दोहे पुराने अंकसंकलनहाइकु
अभिव्यक्ति हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतर

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें लिखें

 

Google

Search WWW  Search anubhuti-hindi.org
प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -|- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन
-|- सहयोग : दीपिका जोशी
 
३०,००० से अधिक कविताओं का संकलन
   
१ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०