प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 
पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति तुक-कोश

१४. ११. २०११

अंजुमन उपहार काव्य संगम गीत गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति
भक्ति सागर हाइकु अभिव्यक्ति हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर नवगीत की पाठशाला

माँ कह एक कहानी

 

माँ, कह एक कहानी!"
"बेटा समझ लिया क्या तूने
मुझको अपनी नानी?"

"कहती है मुझसे यह चेटी,
तू मेरी नानी की बेटी?
कह माँ, कह लेटी ही लेटी,
राजा था या रानी?
माँ, कह एक कहानी।"

"तू है हठी, मानधन मेरे,
सुन उपवन में बड़े सवेरे,
तात भ्रमण करते थे तेरे,
जहाँ सुरभि मनमानी।"
"जहाँ सुरभी मनमानी!
हाँ माँ, यही कहानी।"

"वर्ण-वर्ण के फूल खिले थे,
झलमल कर हिमबिन्दु झिले थे,
हलके झोंके हिले मिले थे,
लहराता था पानी।"
"लहराता था पानी!
हाँ, हाँ, यही कहानी।"

"गाते थे खग कल-कल स्वर से,
सहसा एक हंस ऊपर से,
गिरा बिद्ध होकर खर शर से,
हुई पक्ष की हानि!"
"हुई पक्ष की हानि?
करुणा-भरी कहानी!"

"चौंक उन्होंने उसे उठाया,
नया जन्म सा उसने पाया।
इतने में आखेटक आया,
लक्ष्य-सिद्धि का मानी।"
"लक्ष्य-सिद्धि का मानी!
कोमल-कठिन कहानी।"

"माँगा उसने आहत पक्षी,
तेरे तात किन्तु थे रक्षी।
तब उसने, जो था खगभक्षी,
हठ करने की ठानी।"
"हठ करने की ठनी!
अब बढ़ चली कहानी।"

"हुआ विवाद सदय-निर्दय में,
उभय आग्रही थे स्वविषय में,
गई बात तब न्यायालय में,
सुनी सभी ने जानी।"
"सुनी सभी ने जानी!
व्यापक हुई कहानी।"

"राहुल, तू निर्णय कर इसका,
न्याय पक्ष लेता है किसका?"
कह दे निर्भय जय हो जिसका
"माँ, मेरी क्या बानी?
मैं सुन रहा कहानी।

कोई निरपराध को मारे
तो क्यों अन्य न उसे उबारे?
रक्षक पर भक्षक को वारे
न्याय दया का दानी."
"न्याय दया का दानी!
तूने गुनी कहानी।"

-मैथिलीशरण गुप्त

इस सप्ताह
बालदिवस के अवसर ढेर से बाल गीत
bullet

मैथिलीशरण गुप्त

bullet

अशोक अंजुम

bullet

अशोक चक्रधर,

bullet

अश्विन गांधी

bullet

डॉ. अश्वघोष

bullet

अज्ञात

bullet

प्रो. 'आदेश' हरिशंकर

bullet

कन्हैयालाल मत्त

bullet

कृष्ण बिहारी

bullet

क्षेत्रपाल शर्मा

bullet

गुलज़ार

bullet

चंद्रबली शर्मा

bullet

छवि त्रिवेदी

bullet

तेजेन्द्र शर्मा

bullet

द्वारिका प्रसाद माहेश्वरी

bullet

दिविक रमेश

bullet

दीपिका जोशी संध्या

bullet

दीन दयाल शर्मा

bullet

नागेश पांडेय संजय

bullet

निरंकार देव सेवक

bullet

प्रभा तिवारी

bullet

प्रभुदयाल

bullet

प्रिया सैनी

bullet

पवन कुमार शाक्य

bullet

पवन चंदन

bullet

पूर्णिमा वर्मन

bullet

बलजीत सिंह

bullet

भावना कुंअर,

bullet

मंजु महिमा भटनागर

bullet

मधुलता अरोरा

bullet

मानोशी चैटर्जी

bullet

महादेवी वर्मा

bullet

भवानी प्रसाद मिश्र

bullet

मंजु महिमा भटनागर

bullet

मधु अग्रवाल

bullet

रजनी भार्गव

bullet

रामधारी सिंह दिनकर

bullet

रामेश्वर कांबोज हिमांशु

bullet

रावेंद्रकुमार 'रवि'

bullet

डॉ. रूपचंद्र शास्त्री मयंक

bullet

ललित कुमार

bullet

लक्ष्मी शंकर वाजपेयी

bullet

शरद तैलंग

bullet

शंभुदयाल सक्सेना

bullet

शंभूलाल शर्मा वसंत

bullet

श्याम सखा श्याम

bullet

शिवदेव मन्हास

bullet

शेरजंग गर्ग

bullet

शैल अग्रवाल

bullet

संतोष कुमार सिंह

bullet

सजीवन मयंक

bullet

सुमन कुमार घई

bullet

सत्यनारायण सिंह

bullet

सुनील जोगी

bullet

सुनैना अवस्थी

bullet

सर्वेश्वर दयाल सक्सेना

bullet

सावित्री तिवारी 'आज़मी'

bullet

सोहनलाल द्विवेदी

पिछले सप्ताह
७ नवंबर २०११ के अंक में

गीतों में-
मयंक श्रीवास्तव

अंजुमन में-
धर्मेन्द्र कुमार सिंह

छंदमुक्त में-
नीलम मिश्रा

क्षणिकाओं में-
सोनल रस्तोगी

पुनर्पाठ में-
दीपिका जोशी 'संध्या'

अन्य पुराने अंक

अंजुमनउपहार काव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंकसंकलनहाइकु
अभिव्यक्तिहास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतरनवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें  लिखें

Google

 

Search WWW  Search anubhuti-hindi.org


प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -|- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग : दीपिका जोशी

 
   
१ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०