प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति तुक-कोश

१२. ११. २०१२

अंजुमन उपहार काव्य संगम गीत गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे पुराने अंक संकलनअभिव्यक्ति
भक्ति सागर हाइकु अभिव्यक्ति हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर नवगीत की पाठशाला

आ गई प्रिय फिर दीवाली
 

 

आ गई प्रिय,
फिर दीवाली, पर्व पावन है।
एक दीपक तुम जलाओ, इक जलाऊँ मैं।

घोर तम की
यामिनी, दुल्हन बनी इतरा रही।
अवनि से अंबर तलक, ज्योतिरमयी मन भा रही।
रोशनी की रीत यह, युग युग से चलती आ रही,
दीप में प्रिय, घृत भरो,
बाती सजाऊँ मैं।

सज रही
आँगन रंगोली, द्वार लड़ियाँ हार हैं।
नवल वस्त्रों में सभी, छोटे बड़े तैयार हैं।
सगुन की इस रात में, हर साज की मनुहार है,
प्रिय, सुरों में साथ दो, शुभ
गीत गाऊँ मैं।

शोर से
गुंजित दिशाएँ, पटाखों का दौर है,
जोश जन जन मन पे छाया, पर्व का पुरजोर है।
यह बुराई पर विजय का, जश्न चारों ओर है,
फुलझड़ी तुम थाम लो, प्रिय,
लौ दिखाऊँ मैं।

थाल हैं
पकवान के, पूजा की शुभ थाली सजी।
कमल पर आसीन है, कर दीप धारी लक्ष्मी।
आ गई मंगल घड़ी, करबद्ध हैं परिजन सभी,
प्रिय, करो तुम आरती,
माँ को मनाऊँ मैं।

-कल्पना रामानी

दीपावली विशेषांक में

गीतों में-

bullet

कल्पना रामानी

bullet

अशोक पाण्डेय "अनहद"

bullet

अश्विनी कुमार विष्णु

bullet

ओम निश्चल

bullet

ओमप्रकाश तिवारी

bullet

किशोर पारीक

bullet

कृष्ण नंदन मौर्य

bullet

निर्मला जोशी

bullet

दिवाकर वर्मा

bullet

मधु प्रधान

bullet

योगेन्द्र शर्मा अरुण

bullet

रमेश रंजक

bullet

रविशंकर मिश्र रवि

bullet

रामशंकर वर्मा

bullet

विश्वम्भर शुक्ल

bullet

शंभु शरण मंडल

bullet

सीमा अग्रवाल

छंदमुक्त में-

bullet

अर्चना ठाकुर

bullet

प्रवीणा जोशी

bullet

भावना सक्सेना

bullet

विपिन चौधरी

bullet

संजीव निगम

bullet

संजय कांति सेठ

bullet

मंजुल भटनागर

दिशांतर में-

bullet

पूजानंद नेमा (मारीशस से)

bullet

मीना चोपड़ा (सं.रा.अमेरिका से)

bullet

मुनीश्वरलाल चिंतामणि (मारीशस से)

bullet

राज हीरामन (मारीशस से)

bullet

नागेश भोजने (सं.अ.इमारात से)

अंजुमन में-

bullet

कृष्ण कुमार तिवारी किशन

bullet

निशा कोठारी

bullet

राजेंद्र पासवान 'घायल'

bullet

श्यामल सुमन

bullet

सजीवन मयंक

दोहों में-

bullet

शरद तैलंग

bullet

सतपाल ख्याल

bullet

सुबोध श्रीवास्तव

bullet

नवीन चतुर्वेदी

छंदों में-

bullet

ज्योत्सना शर्मा (घनाक्षरी)

bullet

अशोक रक्ताले (सवैया)

अंजुमनउपहार काव्य संगमगीतगौरव ग्राम गौरवग्रंथदोहे पुराने अंकसंकलनहाइकु
अभिव्यक्तिहास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतरनवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें  लिखें

Google
Loading

प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग : दीपिका जोशी

   
१ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०