प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 
पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति तुक-कोश

२९. ७. २०१३

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । अभिव्यक्ति
कुण्डलिया । हाइकु । अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला

1
परंपरा

-             

परंपरा के घने वृक्ष को
काट छाँट उजियारा लायें
सीलन भरी रूढ़ियों को अब
वर्तमान की
धूप दिखाएँ

तंत्र मंत्र पाखण्ड बनाते
मकड़ी जैसा ताना बाना
अन्धे विश्वासों के नीचे
दिव्य ज्ञान का गड़ा खजाना
मार कुण्डली उन पर बैठीं
नागिन सी कुछ
दन्त कथाएँ

आन बान की बलिवेदी पर
चढ़ते कितने युवा फ़साने
जंग लगी मोटी साँकल से
ड्योढी पर हैं नियम पुराने
कहीं रिवाजों के घूँघट में
ख़्वाब न घुट घुट
कर मर जाएँ

व्रत उपवास दान पुण्य से
अगले सातों जन्म सँवारें
इसी मिथक के हवन कुंड में
क्यूँ इकलौता जीवन वारें
आओ गढ़ लें नए नियम अब
लागू हों कुछ
नव धाराएँ
 
-संध्या सिंह

इस सप्ताह

गीतों में-

bullet

संध्या सिंह

अंजुमन में-

bullet

सुल्तान अहमद

छंदमुक्त में-

bullet

बद्रीनारायण

दोहों में-

bullet

संदीप सृजन

पुनर्पाठ में-

bullet

विजय ठाकुर


पिछले सप्ताह
२२ जुलाई २०१३ के अंक में

गीतों में-

bullet

रजनी मोरवाल

अंजुमन में-

bullet

माधव कौशक

छंदमुक्त में-

bullet

सुशील कुमार

घनाक्षरी में-

bullet

कमलेश कुमार शुक्ल 'कमल'

पुनर्पाठ में-

bullet

श्रीकृष्ण माखीजा

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । हाइकु
अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें  लिखें

Google
Loading

प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग :
कल्पना रामानी
 

 

१ २ ३ ४ ५ ६ ७ ८ ९ ०