अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

अनुभूति में मधु संधु की रचनाएँ-

नई रचनाओं में-
गुड़िया
पर्यावरण
माँ
मुझे पिता बनना है
लड़कियाँ

छंदमुक्त में-
धूप पानी में
प्रतिभा प्रवास
माँ और मैं
मेरी उम्र सिर्फ उतनी है

संकलन में-
शुभ दीपावली- दीपावली

अमलतास- प्रसन्नवदन अमलतास

 

पर्यावरण

बाह्य
पर्यावरण प्रभावित हो रहा है
मोबाइल टॉवर की तरंगें
पक्षियों के लिए
कयामत ला रही हैं
उनकी प्रजातियाँ विलुप्त हो रही हैं।
और
मेरे मन का
पर्यावरण भी प्रदूषित हो रहा है
वह तो ढूँढता है
आत्मीयता।
मैं
मेरे अपने लिए
रचा गया
एक वाक्य
भाव, स्वर।
पर
एस. एम. एस. हो
या
वट्स ऐप
घेर रहे हैं
अग्रसारित संदेश
सुंदर
विचार सम्पन्न
भाव गुम्फित।
संदेशों का यह सैलाब
मेरे मन को स्पंदित नहीं करता
नहीं करता।

१५ नवंबर २०१५

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter