अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

अनुभूति में विपिन चौधरी की
रचनाएँ-

नई रचनाओं में-
एक उदास चेहरा
दुख अपना रास्ता
धरती आकाश
मृगतृष्णा

कविताओं में-
आवाज़ों का कोलाहल
एक उदास शाम
एक बार फिर
कितने रंग
ग़ायब होती एक तस्वीर
जन्मदिवस
प्रार्थना का वक्त
पत्थर होती दुनिया
परछाइयों के पीछे-पीछे
मेरा सरोकार मेरा संवाद
मेरा होना न होना
सपनों के बीच वह
समर्पण
सुलझी हुई
पहेली

  दुख अपना रास्ता

दुख अपना रास्ता खुद ढूँढ लेता है
सपनों को हकीकत के बीच से गुज़र कर
रास्ता तैयार करना पड़ता है
सुख हमेशा उजाले में लिपटा रहा
उठाने भर के देरी पर निभर

दुख ने अपना रास्ता खुद तैयार किया
इसमें हैरत नहीं कि
हरफनमौला दुख ने अनेक कलाओं में
अपना सिर खपाया
सावभौमिक दुख का
कौन-सी भाषा में अनुवाद नहीं हुआ

सैयद हैदर रज़ा की हर तस्वीर की
बिन्दु के विशाल घेरे में
दुख ही तो नहीं
फैज की नज़्मों में दुख मुबारक बेगम अपनी
आवाज़ की कंपाकपाहट में समेट लेती हैं
ढीले पढ़ते समय को दुरुस्त करते हुए दुख
सदा साथ-साथ ही रहा
दुख के मुझ पर इतने अहसान थे कि
दुख को टाँक दिया सीधे-सीधे मैनें अपनी आत्मा के साथ
अब दुख का
एक एक हिस्सा बारी-बारी से करवट लेता है
तो बारी-बारी से आत्मा में हुक उठती है
सुख को अपना रास्ता बनाना पड़ता है पर
दुख अपना रास्ता खुद ढूँढ़ लेता है
दुख के मध्य से गुज़र कर पारस बनी
सुख के करीब आ कर मरुस्थलीय धरा
प्रेम से गुज़र कर प्यास
अंधेरे से आँसू सोखे
उजाले के पास से राख पाई
दुख से मिला खालिस दुख
इस बीच दुख मुझे पूरा का पूरा निगल चुका था और
मैंने अपने सारे हथियार डाल दिए थे।

१४ सितंबर २००९

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter