अंजुमन। उपहार। काव्य संगम। गीत। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। पुराने अंक संकलन। अभिव्यक्ति। कुण्डलिया। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर

अनुभूति में मानोशी चैटर्जी की रचनाएँ-

नए गीतों में-
पतझड़ की पगलाई धूप
बदले नयन
शीत का आँचल
शेष समय 

अंजुमन में—
अपनी निशानी दे गया
कोई तो होता
लाख चाहें
ये जहाँ मेरा नहीं है
हज़ार किस्से सुना रहे हो

गीतों में—

होली गीत 

कविताओं में—
आज कुछ माँगती हूँ प्रिय
एक उड़ता ख़याल–दो रचनाएँ
कुछ जीर्ण क्षण
चलो
चुनना
ताकत
पुरानी बातें
मेरा साया
लौ और परवाना
स्वीकृति

संकलन में—
दिये जलाओ- फिर दिवाली है
होली है- गुजरता है वसंत
फागुन के रंग- मौसमी हाइकु

 

मेरा साया

बहुत डरा हुआ था
मेरा साया
जब चली थी मैं घर से
रास्ते में न जाने कितने
अनजान लोगों की भीड़ में
खो गया कहीं वो
आज ढूँढ रहा
मेरा साया
मुझे गली गली
मगर आज
अपने साये से मुँह फेर
निकल चुकी मैं दूर कहीं
मेरा वो पुराना साथी
खो चुका भीड़ में
पूरी तरह।
अकेले अकेली राहों पर
चलते चलते देर तक
जब थक चुकी मैं
तब अचानक
मुझे मिला कहीं वो
मेरा भटकता हुआ साया
मेरा हमदम
पर आज उन फिरी नज़रों को
फिरा न सकी मैं
जो गिरी थी नज़रें
उन्हें उठा न सकी मैं
मेरे साये ने पहचाना नहीं मुझे
कि इतनी दूर जा चुकी मैं
अपनी पहचान बनाने की कोशिश में।

इस रचना पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। काव्य चर्चा। काव्य संगम। किशोर कोना। गौरव ग्राम। गौरवग्रंथ। दोहे। रचनाएँ भेजें
नई हवा। पाठकनामा। पुराने अंक। संकलन। हाइकु। हास्य व्यंग्य। क्षणिकाएँ। दिशांतर। समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इसमें प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है

hit counter