अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में राय कूकणा की रचनाएँ

नई रचना
सबका लेखा सम अनुपाता

कविताओं में -
उम्मीद की बुढ़िया
रेत की मुट्ठी सा यह जीवन
स्वप्न सृजन
नवऋतु का सुनिश्चित अभिनंदन
समृतियों के सागर के मोती

 

रेत की मुट्ठी-सा ये जीवन

रेत की मुट्ठी-सा ये जीवन
फिसलने को आतुर है कण-कण।

वक्र पगों की चाल चलता
रेत के सागर में बहता
आँधियों के इस असर में
दिशाहीन पथिक-सा हर दिन।

रेत की मुट्ठी-सा ये जीवन

भतूलों ने घर छुड़ाया
कुछ देर आसमाँ छुआया
पटक धरा वक्ष पर फिर से
याद दिलाया माँ का आँगन।

रेत की मुट्ठी-सा ये जीवन

सावन बरसा जी लगाकर
धनक धमक से गगन सजाकर
पोखर नाले भरे नीर से
नृत्य नाद संग पुलकित यौवन।

रेत की मुट्ठी-सा ये जीवन

घूँट अभी एक ही भरी थी
जलधारा हो चली बिखरी थी
नदी यहाँ थी होकर गुज़री
पर रहा प्यास से व्याकुल ये मन।

रेत की मुट्ठी-सा ये जीवन

शुष्क पात सम पल ये पसरे
बरस-बरस सावन भी बिसरे
पुरवा चुप है बरखा रूठी
अब ढीली पकड़ ढूँढे अवलंबन।

रेत की मुट्ठी-सा ये जीवन
फिसलने वाला है कण-कण।

16 फरवरी 2005

 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।