अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में राय कूकणा की रचनाएँ

नई रचना
सबका लेखा सम अनुपाता

कविताओं में -
उम्मीद की बुढ़िया
रेत की मुट्ठी सा यह जीवन
स्वप्न सृजन
नवऋतु का सुनिश्चित अभिनंदन
समृतियों के सागर के मोती

 

स्वप्न सृजन

डूबते सूरज की रोशनाई में
आज फिर
वो सतरंगी चेहरा देखा हमने।

यादों के दरीचों से झाँकता
कपासी मेघों की चादर पर सवार

सूरज की किरणों को सहलाता
दिशा दिखाता

लाली बरसाता
एक और दिन हुआ गर्क
क्षितिज पार

इंद्र धनुष के रंग फीके हो चले मगर
क्या सगुन छुपाए है
ये बौछार

डूबती लाली में
तिमिर पार

आँखें ढूँढतीं अब भी
वही रुख़सार

तन्हा शाम के सूने सफ़र में
आज फिर
एक स्वपन का सृजन किया हमने

डूबते सूरज की रोशनी में आज
वो सतरंगी चेहरा फिर देखा हमने।

16 फरवरी 2005

 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।