अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में राय कूकणा की रचनाएँ

नई रचना
सबका लेखा सम अनुपाता

कविताओं में -
उम्मीद की बुढ़िया
रेत की मुट्ठी सा यह जीवन
स्वप्न सृजन
नवऋतु का सुनिश्चित अभिनंदन
समृतियों के सागर के मोती

 

स्मृतियों के सागर के मोती

डालियाँ जो फूलों की भेजीं थी तुमने
अपलक निहारा है घंटों उन्हें मैंने।

हर गुल की खुशबू को श्वासों में टंटोला
हर पल्लव की ताज़गी को आँखों में संजोया।

इनमें कुछ फूल तेरी महक थे बसाए
कामनाओं के चमन के रंगोली सजाए।

आते ही ऊँडेला हर रंग को कुछ ऐसे
हर चोट ने पाया हो मरहम का असर जैसे।

मर्माहत भृकुटि पर तनाव कम हुआ है
ज़ख़्मों की जेबों से रिसाव कम हुआ है।

कुछ कलियाँ इनमें अभी सिर्फ़ अधखुली हैं
संकुचाई-सी कनखियों से मेरे ज़ख़्म देखती हैं।

सोचता हूँ हर चोट का भी है अलग कुछ असर
सिर्फ़ चंद का ही दर्द दिया दिखाई ऊन्हें मगर।

जिस्मी ज़ख़्म तो शायद अब समय ही सहलाएगा
स्मृतियों के सागर के मगर मोती कौन लुटाएगा।

16 फरवरी 2005

 

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।