अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 

अनुभूति में बालकृष्ण शर्मा 'नवीन' की रचनाएँ-

गौरव ग्राम में-
असिधारा पथ

ओस बिंदु सम ढरके
प्राप्तव्य
फागुन
भिक्षा
मधुमय स्वप्न रंगीले
मन मीन
मेह की झड़ी लगी
सदा चाँदनी
साजन लेंगे जोग री
हम अनिकेतन
विप्लव गायन
हिंडोला

दोहों में-
सोलह दोहे

संकलन में-
वर्षा मंगल - घन गरजे

 

हिंडोला

आओ, बलिहारी जाऊँ, तुम झूलो आज हिंडोला,
मैं झोटे दूँ, तुम चढ़ जाओ, झूले पे अनबोले।

मेरी अमराई में झूला पड़ा रसीला, बाले,
चँवर डुलाते हैं रसाल के रसिक पर्ण हरियाले,
रस-लोभी अलिगण मँडराते हैं काले भौंराले,
सूना झूला देख उभर आते हैं हिय में छाले,

आओ, पेंग बढ़ाओ झूला की तुम हौले-हौले,
सजनि, निछावर हो जाऊँ, तुम झूलो आज हिंडोले!
भोली सहज लाल-मोहकता निज नयनों में घोले,
आकर सुहरा दो मेरे हिय के सुकुमार फफोले,

आन कंपा दो इस झूले की रसिक रज्जु की फाँसी
मेरी उत्कंठा को, सुंदरि, डालो गलबहियाँ-सी,
क्वासि? क्वासि? प्यासी आँखों से बरस रहीं फुहियाँ-सी
आ जाओ मेरे उपवन में सजनि, धूप-छहियाँ-सी

झुक-झुक, झूम-झूम, खिल जाओ हृदय ग्रंथियाँ खोले,
आओ बलिहारी जाऊँ, तुम झूलो आज हिंडोले।

१ अगस्त २००५

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है