प्रत्येक सोमवार को प्रकाशित
 पत्र व्यवहार का पता

अभिव्यक्ति-तुक-कोश

८. ९. २०१४

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । अभिव्यक्ति
कुण्डलिया । हाइकु । अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला

हिंदी खेतों खलिहानों में

     

कजरी, चैता की धुन पर
बल खाती मिलती है।
हिंदी, खेतों खलिहानों में
गाती मिलती है।

मर्यादा तुलसी की
मन की लागी
मीरा की
नटखट कान्ह सूर की
उलटी कहन कबीरा की
रहिमन के मुख
नीति–वचन दुहराती मिलती है
हिंदी खेतों खलिहानों में
गाती मिलती है।

आशिष बनकर झरती
बूढ़ी माँ की बोली में
नेहों के महुये सी बिछती
हँसी–ठिठोली में
सखी–सगी बन
मेड़ों पर बतियाती मिलती है
हिंदी, खेतों खलिहानों में
गाती मिलती है।

कच्छप वाली लगन लिये
नित आगे ही बढ़ती
साथ पुरातन को ले
बिम्ब नये भी यह गढ़ती
नगर–ग्राम
आखर की अलख जगाती मिलती है
हिंदी, खेतों खलिहानों में
गाती मिलती है।

- कृष्ण नन्दन मौर्य

इस सप्ताह
हिंदी दिवस विशेषांक में

गीतों में-

bullet

कृष्णनंदन मौर्य

bullet

अश्विनी कुमार विष्णु

bullet

उमेश मौर्य

bullet

गिरीश पंकज

bullet

गीता पंडित

bullet

जगदीश पंकज

bullet

देविमणि पांडेय

bullet

प्रदीप शुक्ला

bullet

राजेश राज

bullet

रजनी मोरवाल

bullet

रामशंकर वर्मा

bullet

रविशंकर मिश्र रवि

bullet

शशि पाधा

bullet

शशि पुरवार

bullet

संजीव सलिल

bullet

सीमा हरि शर्मा

bullet

सौरभ पांडेय

bullet

त्रिलोक सिंह ठकुरेला

bullet

-

छंदों में-

bullet

ओमप्रकाश नौटियाल (दोहे)

bullet

चिदानंद शुक्ल (सवैये)

bullet

ज्योतिर्मयी पंत (दोहे)

bullet

पंकज परिमल (घनाक्षरी)

bullet

सुबोध श्रीवास्तव (दोहे)

bullet

-

bullet

अंजुमन में-

bullet

कल्पना रामानी

bullet

हरिवल्लभ शर्मा

bullet

पवन प्रताप सिंह पवन

bullet

सुरेन्द्रपाल वैद्य

bullet

-

bullet

छंदमुक्त में-

bullet

परमेश्वर फुँकवाल

bullet

मंजुल भटनागर

bullet

मनीष मिश्रा

bullet

संध्या सिंह

bullet

-

अंजुमन । उपहार । काव्य संगम । गीत । गौरव ग्राम । गौरवग्रंथ । दोहे । पुराने अंक । संकलन । हाइकु
अभिव्यक्ति । हास्य व्यंग्य । क्षणिकाएँ । दिशांतर । नवगीत की पाठशाला

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक सोमवार को परिवर्धित होती है।

अपने विचार — पढ़ें  लिखें

Google
Loading

प्रकाशन : प्रवीण सक्सेना -- परियोजना निदेशन : अश्विन गांधी
संपादन¸ कलाशिल्प एवं परिवर्धन : पूर्णिमा वर्मन

सहयोग :
कल्पना रामानी