अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में शंभूनाथ तिवारी की रचनाएँ-

अंजुमन में-
जिगर में हौसला
ज़िंदगी
नहीं कुछ भी
बेकरार क्या करता

 

नहीं कुछ भी

नहीं कुछ भी बताना चाहता है
वह आख़िर क्या छिपाना चाहता है

रुलाया है ज़माने भर को उसने
मगर खुद मुस्कराना चाहता है

लगाकर आग गुलशन में भला वह
मुकम्मल आशियाना चाहता है

बहाकर बेगुनाहों का लहू वह
मसीहा भी कहाना चाहता है

ज़रा-सी बात है बस रोशनी की
वो अपना घर जलाना चाहता है

रहे दुनिया हमेशा उसके जैसी
ये शायद हर दीवाना चाहता है

एक कतरा हथेली पर सजाकर
वो समंदर बनाना चाहता है

जुर्म सहकर जुबाँ से कुछ न बोलूँ
यही मुझसे ज़माना चाहता है

परिंदे में है इतना हौसला बस
फलक के पार जाना चाहता है

सभी की चुप्पियाँ यह कह रही हैं
जुबाँ तक कुछ तो आना चाहता है!

01 फरवरी 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।