अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में शंभूनाथ तिवारी की रचनाएँ-

अंजुमन में-
जिगर में हौसला
ज़िंदगी
नहीं कुछ भी
बेकरार क्या करता

 

ज़िंदगी

मधुरतम अहसास-सी है ज़िंदगी
महकते मधुमास-सी है ज़िंदगी

चल बटोही राह में अविराम चल
गहन दृढ़ विश्वास-सी है ज़िंदगी

लहर बनकर तो नदी की देखिए
नित नए उल्लास-सी है ज़िंदगी

आस को छोड़ो न अंतिम साँस तक
पपीहे की प्यास-सी है ज़िंदगी

घोर सन्नाटा-उदासी के पलों में
वेदनामय हास-सी है ज़िंदगी

बर्फ़ बनकर गर कभी पिघले नहीं
घुटनमय संत्रास-सी है ज़िंदगी

छंद-लय-तुक-ताल गर कुछ भी नहीं
एक टूटे साज़-सी है ज़िंदगी

कल्पना के पंख फैलाए रहें
तो खुले आकाश-सी है ज़िंदगी

हो गईं मृतप्राय इच्छाएँ अगर
एक ज़िंदा लाश-सी ज़िंदगी!

01 फरवरी 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।