अंजुमनउपहार कविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्राम
गौरवग्रंथ दोहेरचनाएँ भेजेंनई हवा पाठकनामा पुराने अंकसंकलन
हाइकु हास्य व्यंग्यक्षणिकाएँदिशांतरसमस्यापूर्ति

 


अनुभूति में डॉ भावना कुँअर की रचनाएँ-

हाइकु में
बम विस्फोट और सुनामी

तीन छोटी कविताएँ
दो होली गीत

संकलन में-
गुलमोहर- गुलमोहर हाइकु
जग का मेला-तीन शिशुगीत

 

 

बम विस्फोट और सुनामी (हाइकु में)

बम विस्फोट

हिल गया है
तेज से धमाकों से
सारा शहर

चूर हो गया
सपनों का महल
पल भर में।

दर्द नहीं है
दरिंदों के दिलों में
बस तबाही।

रूह तड़पी
आत्मा सिहर गई
मंज़र ऐसा।

जला ही डाला
इंसानों का काफ़िला
बम कांड ने।

पहले फला
जैसे अमर बेल
अब है जला।

दर पर हैं
इंतज़ार में सभी
वो नहीं लौटे।

सुनामी

नाचती मौत
बेबसों के घर में
रूप सुनामी।

बाढ़ का पानी
पहुँचा जो गाँव में
मची तबाही।

16 मार्च 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमनउपहारकविकाव्य चर्चाकाव्य संगमकिशोर कोनागौरव ग्रामगौरवग्रंथदोहेरचनाएँ भेजें
नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलनहाइकुहास्य व्यंग्यक्षणिकाएँ दिशांतरसमस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।