अंजुमन उपहार । कविकाव्य चर्चा काव्य संगम किशोर कोना गौरव ग्राम
गौरवग्रंथ
दोहे रचनाएँ भेजें नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलन
हाइकु हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर समस्यापूर्ति

 


अनुभूति में डॉ आदित्य शुक्ल की कविताएँ—
जीवन यों ही बीत गया
तुम चंदा-सी शीतलता दो
सुख और दुख
यदि मिल जाएँ पंख उधार
लगता है कोई बोल रहा है
 

 

  जीवन यों ही बीत गया

तिनका-तिनका महल बनाते, जीवन यों ही बीत गया।
कुछ पाने को सब कुछ खोया, अपना घट अब रीत गया।

जग ने जितने दाँव बिछाए, सबको जीता बहुत सहज।
मन की बाजी दाँव लगी तब, मैं हारा जग जीत गया।

फल है तब तक सुंदर उपवन, पतझ किसको प्यारा है।
जब बसंत था सब अपने थे, मौसम बदला, मीत गया।

जब तक समझा मैंने उसको, हमराही थे हम दोनों।
जब चाहा वो मुझको समझे, उस दिन मन से मीत गया।

शब्द नहीं थे, राग नहीं था, भाग भरे थे जब मन में।
अब सब कुछ है जीवन में बस गीत गया, संगीत गया।

16 जनवरी 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। कविकाव्य चर्चा काव्य संगम किशोर कोना गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे रचनाएँ भेजें
नई हवा
पाठकनामा पुराने अंक संकलन हाइकु हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।