अंजुमन उपहार । कविकाव्य चर्चा काव्य संगम किशोर कोना गौरव ग्राम
गौरवग्रंथ
दोहे रचनाएँ भेजें नई हवा पाठकनामा पुराने अंक संकलन
हाइकु हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर समस्यापूर्ति

 


अनुभूति में डॉ आदित्य शुक्ल की कविताएँ—
जीवन यों ही बीत गया
तुम चंदा-सी शीतलता दो
सुख और दुख
यदि मिल जाएँ पंख उधार
लगता है कोई बोल रहा है
 

 

 

यदि मिल जाएँ पंख उधार

बेचैनी-सी छा जाती है, याद आता जब तेरा प्यार।
मन कहता मिल आता तुम से, यदि मिल जाएँ पंख उधार।

याद तुम्हें सावन का झूला, संग हँसना, संग-संग गाना।
शाम ढले सबसे छुपकर, तेरा मुझ से मिलने आना।
सागर तट पर जब हम-तुम, रेतों का महल बनाते थे।
इक दूजे का नाम जहाँ पर लिखते और मिटाते थे।
और कितनी प्यारी यादें, पल भर में होती साकार।
मन कहता मिल आता तुम से, यदि मिल जाएँ पंख उधार।

मैं सिर रखकर गोद में तेरी, चिकुटी करता गालों में।
तुम भी तो खोई रहती थी, मेरे उलझे बालों में।
काट लिया करते थे उँगली खाने और खिलाने में।
तुम यों ही रूठी रहती थी, मैं लग जाता मनाने में।
कितना सुख मिलता था तब, जब करता था तुझ से मनुहार।
मन कहता मिल आता तुम से, यदि मिल जाएँ पंख उधार।

टूटे तारे देख कभी, हम मन ही मन मुसकाते थे।
संग जीने और मरने की तब क़समें भी तो खाते थे।
जीवन की राहें फूल भरी, चाहें पग-पग में हो बाधा।
मैं तेरा साँवरिया गोरी, तू मेरे मन की राधा।
किंतु बैठा मैं मथुरा में, तुम बैठी कालिंदी पार।
मन कहता मिल आता तुम से, यदि मिल जाएँ पंख उधार।

16 जनवरी 2007

इस कविता पर अपने विचार लिखें    दूसरों के विचार पढ़ें 

अंजुमन। उपहार। कविकाव्य चर्चा काव्य संगम किशोर कोना गौरव ग्राम गौरवग्रंथ दोहे रचनाएँ भेजें
नई हवा
पाठकनामा पुराने अंक संकलन हाइकु हास्य व्यंग्य क्षणिकाएँ दिशांतर समस्यापूर्ति

© सर्वाधिकार सुरक्षित
अनुभूति व्यक्तिगत अभिरुचि की अव्यवसायिक साहित्यिक पत्रिका है। इस में प्रकाशित सभी रचनाओं के सर्वाधिकार संबंधित लेखकों अथवा प्रकाशकों के पास सुरक्षित हैं। लेखक अथवा प्रकाशक की लिखित स्वीकृति के बिना इनके किसी भी अंश के पुनर्प्रकाशन की अनुमति नहीं है। यह पत्रिका प्रत्येक माह की 1–9 –16 तथा 24 तारीख को परिवर्धित होती है।